highlightHaridwar

जमीनी विवाद में दो पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे और धारदार हथियार, दो गंभीर रूप से घायल

मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर हुई मामूली कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और हथियार चलने लगे। इस दौरान दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। पीड़ित परिवार ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

जमीनी विवाद में जमकर चले लाठी डंडे

मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। मिली जानकारी के मुताबिक मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के हज्जरपुर गांव में रविवार को एक निर्माणाधीन मकान को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों की तरफ से लाठी डंडे चलने लगे। इतना ही नहीं दोनों पक्षों में जमकर पथराव भी हुआ और हथियार भी चले।

दो लोग गंभीर रूप से घायल

बताया जा रहा है कि इस मारपीट में एक पक्ष के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों घायलों को गंभीर अवस्था में रुड़की के सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक मुल्लढ पुत्र मंगत निवासी ग्राम हजीरपुर ने पाल सिंह पुत्र शीशराम से एक प्लॉट खरीदा था। प्लॉट का बैनामा भी बताया जा चुका था।

रविवार को मुल्लढ द्वारा अपने प्लॉट पर मकान का निर्माण कराया जा रहा था। आरोप है कि इसी दौरान पाल सिंह के भतीजे और उनके परिवार की महिलाएं वहां पर आ गई और पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद लाठी डंडों से हमला कर दिया। आरोप है कि उन्होंने उनके ऊपर धारदार हथियारों से भी हमला किया है। इस हमले में मुल्लढ के दो बेटे अंकित और शुभम को गंभीर चोटें आई हैं।

घटनाक्रम का एक वीडियो भी आया सामने

पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में एक व्यक्ति धारदार हथियार से एक व्यक्ति के ऊपर हमला करता हुआ दिखाई दे रहा है। पीड़ित परिवार द्वारा पुलिस को तहरीर देकर हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन करने में जुट गई है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button