highlightHaridwar

रूड़की में रास्ते को लेकर हुआ विवाद, महिला ने दूसरे पक्ष पर लगाए मारपीट के आरोप

रूड़की के नारसन ब्लॉक के गांव हरजोली जट्ट में रास्ते को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। महिला ने गांव के ही रहने वाले दूसरे पक्ष के लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। महिला ने ये भी आरोप लगाए हैं कि पुलिस इस मामले में कोई भी कार्रवाई नहीं कर रही है।

रूड़की में रास्ते को लेकर हुआ विवाद

नारसन ब्लॉक के गांव हरजोली जट्ट की एक महिला ने गांव के ही रहने वाले कुछ लोगों पर अपने खेतों की भूमि पर सड़क बनवाने का आरोप लगाया साथ ही उसने बताया कि जब उसने इस बात का विरोध किया तो दबंगों ने उसके साथ मारपीट भी की। जिससे उसको गंभीर चोटें भी आई हैं।

महिला ने दूसरे पक्ष पर लगाए मारपीट के आरोप

महिला ने बताया कि उसकी दस बीघा भूमि गांव के ही पास ही मौजूद है। जहां पर लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क का निर्माण किया जा रहा है। लेकिन गांव के ही कुछ लोग अपनी तरफ बनने वाली सड़क उसके खेतों में बनवाना चाहते हैं। जिसको लेकर जब उसने इस बात का विरोध किया तो गांव के ही कुछ दबंगो ने उसके साथ मारपीट की।

इसके साथ ही महिला ने आरोप लगाए हैं कि इस मामले में पुलिस भी कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। जबकि दूसरे पक्ष के लोगों से पूरी घटना को झूठा करार देते हुए कहा कि महिला द्वारा उन पर ग़लत आरोप लगाया जा रहा है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button