National

संभल में एक हफ्ते बाद बाजार खुलने से रौनक, 300 उपद्रवियों की हुई पहचान, भीड़ को उकसाने वाला वीडियो भी मिला

संभल में हिंसा से शहर को सुलगाने वाले 50 और उपद्रवियों को पुलिस ने चिन्हीत किया है। अब तक 300 उपद्रवियों की पहचान हो चुकी है। इसी के साथ पुलिस 250 उपद्रवियों के पोस्टर पहले ही जारी कर चुकी है। चौराहों और तिराहों पर जल्द ही जारी पोस्टर चस्पा किए जाएंगे।


एक और वीडियो आया सामने

इसी के साथ जामा मस्जिद में 24 नवंबर को हुए बवाल का सुबह 8: 55 बजे का और वीडियो सामने आया है। इसमें कुछ लोग पुलिस को ललकारने के साथ ही भीड़ को उकसा रहे हैं। वीडियो में बवाल करने वाले कई लोगों के चेहरे भी साफ दिखाई दे रहे हैं।


एक हफ्ते बाद खुला बाजार

वही बवाल के बाद करीब एक हफ्ते बाद बाजार खुला है। बाजार खुलने पर खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। बाजार में फिर से रौनक लौट आई है।

Back to top button