UttarakhandBig NewsChampawat News

युवक ने शिक्षक पर हमला कर किया लहूलुहान, शिक्षक संघ में आक्रोश

चंपावत के लोहाघाट ब्लॉक के नेपाल सीमा से लगे राजकीय प्राथमिक विद्यालय दशलेख में तैनात एक शिक्षक पर युवक ने हमला कर लहूलुहान कर दिया। हमले में शिक्षक के सिर में गंभीर चोटें आई है। घटना के बाद से जनपद के सभी शिक्षकों में आक्रोश है।

युवक ने किया शिक्षक को लहूलुहान

घटना मंगलवार रात आठ बजे की बताई जा रही है। घायल शिक्षक दिनेश सिंह रावत ने बताया कि वह अपने कमरे की ओर जा रहे थे। उस दौरान रोसाल क्षेत्र के रहने वाले एक युवक ने लोहे के पंच से घात लगाकर उन पर हमला कर दिया। उन्होंने किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई।

मारपीट और चोरी का लगाया आरोप

शिक्षक ने इस दौरान फोन पर पंचेश्वर कोतवाली को घटना की सूचना दी। शिक्षक रावत ने हमलावर पर सोने की एक चेन और 20 हजार की नगदी लूटने का भी आरोप लगाया है। चोटिल शिक्षक शिक्षक ने बताया की कुछ दिन पहले उनकी कार के शीशों को खोल कर फेंक दिया गया था। जिसकी शिकायत उन्होंने कोतवाली में दी थी। उन्होंने शक जाहिर करते हुए कहा कि इसी बात को लेकर युवक ने उन पर हमला किया है।

शिक्षक का चल रहा उपचार

लहूलुहान हालत में शिक्षक को लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां शिक्षक का उपचार चल रहा है। शिक्षक का मेडिकल जाएगा। जिसके बाद ही वह कोतवाली में हमलावर के खिलाफ तहरीर देंगे।

घटना के बाद से शिक्षकों में आक्रोश

घटना से जिले के शिक्षकों में आक्रोश है। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह बोहरा ने पुलिस से तत्काल हमलावर की गिरफ्तारी कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह बोहरा ने कहा कि शिक्षकों पर इस तरह से हमला कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। घटना के बाद से ही से शिक्षक काफी दहशत में है।

तहरीर के बाद लिया जाएगा एक्शन

पंचेश्वर कोतवाली के एसएचओ इंद्रजीत ने बताया की फिलहाल मामले की कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही आरोपी से सख्ती से निपटा जाएगा। पीड़ित शिक्षक दिनेश सिंह रावत ने घटना की सूचना फिलहाल फोन पर ही दी है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें