Haridwarhighlight

ससुराल आए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप

devbhoomi news

रुड़की के ग्राम पनियाला चंदापुर निवासी मनीष कुमार लगभग 4 दिन पूर्व अपनी ससुराल झबरेड़ा के बेहडकी सैदाबाद गया हुआ था जिसमें आज सुबह सवेरे संदिग्ध परिस्थितियों में उसका शव मिला है। वहीं युवक के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है।

मिली जानकारी के अनुसार आज से लगभग 3 वर्ष पूर्व पनियाला चंदापुर निवासी मनीष कुमार पुत्र ब्रह्मपाल ने बेहडेकी सैदाबाद निवासी वर्षा के संग प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद से ही दोनों में आए दिन छोटी-छोटी बातों को लेकर मनमुटाव रहने लगा था। वहीं परिजनों का आरोप है कि आज से 4 दिन पूर्व वर्षा के भाई और अन्य तीन युवक मनीष कुमार को अपने साथ लेकर गए थे और आज सुबह उसका शव मिला है।परिजनों ने ससुराल पक्ष पर मनीष कुमार की हत्या करने का आरोप लगाया है।

वहीं इस मामले में एसपी देहात परमेंद्र सिंह डोभाल का कहना है कि आज सुबह सवेरे युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। जिसको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पुलिस के द्वारा सभी तथ्यों पर बारीकी से जांच की जा रही है। आगे जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे उसी के अनुसार अग्रिम कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

Back to top button