Big NewsDehradun

पेपर लीक की CBI जांच की मांग को लेकर बेरोजगारों का हल्ला बोल, देहरादून में प्रदर्शन

berojgar dharna

प्रदेश में लगातार हो रही परीक्षा धांधली से आक्रोशित होकर बेरोजगार संघ ने आज अपनी मांगो को लेकर देहरादून के गाँधी पार्क में धरना प्रदर्शन किया है। बेरोजगार संघ की पिछले कई समय से उत्तराखंड सरकार से मांग है की परीक्षा धांधली को लेकर सीबीआई जाँच कराई जाए।

बेरोजगार संघ ने अंदेशा जताया है कि पेपर लीक करवाने वाले माफिया के तार सत्ता में बैठे सफेदपोशों से जुड़े हैं। यूकेपीएससी के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए ताकि राज्य के युवाओं का भविष्य अंधकार में ना जा सके।

सीबीआई जाँच नहीं हुई तो होगा उग्र आंदोलन

बेरोजगार संघ के युवाओं का कहना है की तमाम भर्तियों में घोटालों की पुष्टि होने के बाद सरकार से उनका विश्वास उठ गया है, इसलिए उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की निगरानी में जाँच कि जानी चाहिए और नकल करने वाले और नक़ल माफिया का नाम सार्वजनिक कर उनके खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही होनी चाहिए। बेरोजगार संघ ने सरकार को चेताते हुए कहा की जब तक सरकार आयोग की सीबीआई जांच नहीं कराएगी। प्रदेश के युवा इसी तरह धरना प्रदर्शन करते रहेंगे।

आपको बता दें उत्तराखण्ड बेरोजगार संघ ने बीते शनिवार को भी प्रेसवार्ता कर भर्ती परीक्षाओं को लेकर लोक सेवा आयोग की भूमिका पर कई सवाल खड़े किए थे और सरकार से सीबीआई जाँच की मांग की थी ताकि नक़ल माफिया की धरपकड़ हो सके।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button