Big NewsUttarakhandUttarakhand Chamoli News

बजट सत्र पर जारी है विपक्ष का हंगामा, प्रेमचंद्र अग्रवाल ने कहा कांग्रेस विधायक नहीं चाहते गैरसैंण में सत्र हो

बजट सत्र को विधानसभा अध्यक्ष ऋतू खंडूरी ने कांग्रेस के जोरदार हंगामे के बाद 15 मिनट के लिए स्थगित कर दिया था। इस बीच विधानसभा अध्यक्ष ने नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, बसपा नेता मोहम्मद शहजाद और प्रीतम सिंह को मिलने के लिए बुलाया था। विधानसभा अध्यक्ष के कक्ष में बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल भी मौजूद थे।

विधायकों का विरोध जारी

बजट सत्र की कार्यवाही को हंगामे के बाद फिर शुरू किया गया । लेकिन कांग्रेस विधायकों का विरोध सदन में जारी रहा। विधायक लगातार उधम सिंह नगर के एसएसपी को हटाने की मांग पर अड़े हुए हैं।

कांग्रेस विधायक नहीं चाहते गैरसैंण में सत्र हो- प्रेमचंद्र

कांग्रेस विधायकों के विरोध पर संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ने कहा की कांग्रेस का पहले दिन से ही नकारात्मक रवैया रहा है। कांग्रेस विधायक नहीं चाहते है की गैरसैंण में सदन चले इसलिए कांग्रेस विधायक सदन में हंगामा और गाली गलौज पर उतर आए हैं ।

संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ने आगे कहा की उन्होंने खुद कांग्रेस विधायकों के निलंबन को वापस लेने का आश्वासन प्रस्ताव सदन में लाने को कहा लेकिन कांग्रेस विधायक निलंबन भी वापस नहीं चाहते हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें