Big NewsUttarakhand

उत्तराखंड में नहीं थम रहा जंगलों में आग लगने का सिलसिला, 24 घंटे में सामने आई वनाग्नि की आठ घटनाएं

प्रदेश में गर्मी का सीजन शुरू होते ही जंगलों में आग लगने की घटनाएं बढ़ने लगी है। बीते कुछ दिनों हुई बारिश से आग की घटनाओं में कमी देखने को मिली थी। लेकिन गर्मी के बढ़ते ही फिर जंगल धधकने लगे हैं।

गर्मी बढ़ने के साथ ही धधकने लगे जंगल

उत्तराखंड में गर्मी के बढ़ने के साथ ही जंगलों में आग बढ़ने लगी है। पिछले 24 घंटे में जंगलों में आग लगने की आठ घटनाएं सामने आई हैं। शनिवार को मुख्य वन संरक्षक वनाग्नि एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक गढ़वाल में दो और कुमाऊं क्षेत्र में छह स्थानों पर वनाग्नि की घटनाएं दर्ज की गईं हैं।

 एक ही दिन में आग लगने से 8.2 हेक्टेयर वन क्षेत्र हुआ प्रभावित

जंगलों में अब तक आग लगने से प्रदेश में करीब 8.2 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है। जबकि 16 हजार 399 रुपये की आर्थिक क्षति हुई है। इसके साथ ही अब तक दर्ज की आग की घटनाओं में दो लोग मारे जा चुके हैं। जिसमें एक व्यक्ति झुलस कर घायल हो गया।

इस वनाग्निकाल में 155 घटनाएं आई सामने

इस वनाग्निकाल में अब तक कुल 155 घटनाएं सामने आई हैं। जिसमें 221 हेक्टेयर वन क्षेत्र जल कर बर्बाद हो गया है। आग की इन घटनाओं में सात लाख 14 हजार 870 रुपये की क्षति हुई है। प्रदेश में लगातार मौसम बदल रहा है। मौसम में आए इस बदलाव के बाद वनाग्नि की घटनाओं में तेजी दर्ज की गई है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button