पीएम मोदी पर किताब लिखने वाले शख्स को मिला बड़ा तोहफा, केंद सरकार ने दिया बड़ा पद
पीएम मोदी पर किताब लिखने वाले बीजेपी प्रवक्ता किशोर मकवाना को केंद्र सरकार ने बड़ा पद दिया है। सरकार ने मकवाना को अनुसूचित जाति आयोग का अध्यक्ष बना दिया है। मकवाना, गुजरात भाजपा के संयुक्त प्रवक्ता और प्रधानमंत्री संग्राहलय पुस्तकालय सोसायटी के सदस्य हैं। अब किशोर मकवाना को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष के रुप में नियुक्त किया गया है।
दरअसल, एनसीएससी एक संवैधानिक निकाय है जिसे अनुसूचित जाति और एंग्लो-इंडियन समुदायों के शोषण के खिलाफ सुरक्षा प्रदान करने, उनके सामाजिक, आर्थिक, शैक्षिक, सांस्कृतिक हितों की रक्षा और बढ़ावा देने के लिए स्थापित किया गया है।
2015 में पीएम मोदी पर लिखी किताब
अहमदाबाद के 58 साल के दलित लेखक मखवाना ने डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर पर कई किताबें लिखी है। 2015 में उन्होनें पीएम मोदी पर एक किताब लिखी था। जिसका शीर्षक मोदी: ए कॉमन मैन्स पीएम था। एक पत्रकार के रुप में वे 1999 में पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की लाहौर ऐतिहासिक बस यात्रा पर उनके साथ गए थे। इतना ही नहीं 1990 में वे भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी की सोमनाथ यात्रा में भी शामिल हुए थे।
2004 से भाजपा के सदस्य हैं मकवाना
मकवाना, 2004 से भाजपा के सदस्य हैं। उन्हें 2019 में पीएमएमएलएस में नियुक्त किया गया था, जिसे पहले नेहरू संग्रहालय और पुस्तकालय के रुप में जाना जाता था। अहमदाबाद के ढोलका गांव के रहने वाले मकवाना ने 30 से अधिक किताबें लिखी है। उनमें से नौ किताबें डॉ अंबेडकर पर और एक स्वामी विवेकानंद पर हैं।
मकवाना ने मनोविज्ञान में स्नातकोत्तर किया है। वे एक गुजराती पत्रिका समाज संवेदना भी प्रकाशित करते हैं और एक वेबसाइट भी चलाते हैं। इस वेबसाइट का उद्देश्य डॉ अंबेडकर के दृष्टिकोण को दुनिया भर में फैलाना है। मकवाना आठ सालों तक राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के गुजराती मुखपत्र साधना के संपादक भी रहे हैं।