UttarakhandHighlightNainital News

सांप को जिंदा चबाने वाला शख्स गिरफ्तार, वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

नैनीताल से हैरतअंगेज कर देने वाला मामला सामने आया है। रेलवे की ओर से नगीना कॉलोनी में अतिक्रमण हटाने के दौरान एक युवक ने सांप को जिंदा चबा लिया। सोशल मीडिया पर युवक का वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग की टीम ने युवक का भारतीय वन्यजीव अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत चालान कर गिरफ्तार कर लिया है।

गुस्से में आकर जिंदा सांप को चबाया

घटना शनिवार की बताई जा रही है। नगीना कॉलोनी क्षेत्र में रेलवे की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया था। इस दौरान कमलेश महतो का घर भी तोडा गया। इस दौरान दिवार से एक सांप निकल आया। कमलेश ने गुस्से में सांप को पकड़कर अपने दांतो से चबा कर घायल कर दिया। घटना के पास खड़े लोगों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

वन विभाग ने किया गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार तराई पूर्वी गौला रेंज के वन क्षेत्राधिकारी चंदन सिंह ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए कमलेश महतो को नगीना कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मंगलेश को मंगलवार को न्यायलय में पेश किया जाएगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें