Chardham yatra 2023 में श्रद्धालुओं की संख्या पहुंची 26 लाख के पार, Kedarnath dham में आ रहे सबसे ज्यादा यात्री

Chardham yatra 2023 में अब तक 26 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं। जिसमें सबसे ज्यादा दर्शन केदारनाथ धाम में किए गए हैं।
Chardham yatra 2023 में श्रद्धालुओं की संख्या पहुंची 26 लाख पार
चारधाम यात्रा में दर्शन के लिए आने वाले तीर्थयात्रियों का आंकड़ा 26 लाख पार पहुंच गया है। बाबा केदार के धाम में सबसे ज्यादा तीर्थयात्री पहुंच रहे हैं। केदारनाथ धाम में यात्रियों के पहुंचने का सिलसिला अब भी जारी है। धाम में अब तक नौ लाख से भी ज्यादा श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
Shri badrinath temple में सात लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
बद्रीनाथ धाम में मंगलवार तक 7.80 लाख से ज्यादा तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए हैं। सोमवार को ही बद्रीनाथ धाम में 14902 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। जबकि केदारनाथ धाम में सोमवार को 21 हजार श्रद्धालु पहुंचे। केदारनाथ और बद्रीनाथ में अब तक 17 लाख के करीब श्रद्धालु पहुंच चुके हैं।
Gangotri, yamunotri में अबतक पहुंचे इतने श्रद्धालु
गंगोत्री धाम और यमनोत्री धाम में अब तक नौ लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं। गंगोत्री धाम में अब तक 4.85 लाख से ज्यादा तीर्थयात्री पहुंचे हैं। जबकि यमनोत्री धाम में 4.25 लाख से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। लगातार चारधाम यात्रा के लिए यात्री देवभूमि पहुंच रहे हैं।
Shri hemkund sahib पहुंचे अब तक 56 हजार यात्री
चारधाम यात्रा के लिए दिनों-दिन यात्रियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। तो वहीं हेमकुंड साहिब के लिए भी श्रद्धालु लगातार उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। खराब मौसम और कड़ाके की ठंड के बावजूद हेमकुंड साहिब में अब तक 56 हजार से ज्यादा यात्रियों ने दर्शन किए हैं।