Big NewsChamoli

Hemkund sahib yatra रोके जाने की खबर निकली अफवाह, गुरूद्वारा प्रबंधन समिति ने यात्रियों से की ये अपील

Hemkund sahib yatra को रोके जाने को लेकर कुछ लोगों द्वारा झूठी खबरें फैलायी जा रही थी। लेकिन गुरूद्वारा प्रबंधन समिति ने इस खबर को अफवाह बताते हुए कहा है कि यात्री ऐसी झूठी खबरों को ना मानें। यात्रा सुचारू रूप से चल रही है।

Hemkund sahib yatra रोके जाने की खबर निकली अफवाह

बीते कुछ दिन मौमस साफ होने के बाद पहाड़ों पर मौसम करवट ले रहा है। हेमकुंड साहिब की यात्रा मार्ग पर बीते कुछ दिनों में भारी बर्फबारी और हिमस्खलन होने के बाद कुछ लोगों द्वारा ये खबर फैलायी जा रही थी कि यात्रा को रोक दिया गया है। लेकिन गुरूद्वारा प्रबंधन समिति ने इस बात का खंडन किया है।

chamoli

Hemkund sahib yatra बिल्कुल सामान्य और सुचारू

हेमकुंड यात्रा समिति का कहना है कि यात्रा बिल्कुल सामान्य रूप से सुचारू है। यात्रा रोके जाने की गलत सूचना पोस्ट करने की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा है कि संगत और सेवादार दोनों का साहस देखने और काबिले तारीफ है।

chamoli

जो कि यात्रा को सुचारू बनाए हुए हैं। इसके साथ ही समिति ने कहा है कि राज्य और जिला प्रशासन सतर्क है। यात्रा को सुचारू और आसान बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है।

यात्रियों से की अफवाहों में ना आने की अपील

हेमकुंड यात्रा प्रबंधन समिति ने यात्रा पर आने वाले सभी यात्रियों से अपील की है कि वो किसी भी गलत जानकारी के झांसे में ना आएं। उन्होंने कहा है कि यात्रा सुचारू है और यात्री बेहद खुश हैं।

chamoli

यात्री संतुष्ट होकर दर्शन के बाद वापस आ रहे हैं। प्रबंधन ने सभी से ये अनुरोध किया है कि वो अफवाहों के झांसे में न आएं। यात्रियों को किसी भी प्रकार की कोई जानकारी प्राप्त करनी हो तो वो ट्रस्ट गुरुद्वारे से ले सकते हैं।

chamoli

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button