Big News : त्रिपुरा से उत्तराखंड लाया गया BSF जवान का पार्थिव शरीर,परिवार में मचा कोहराम - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

त्रिपुरा से उत्तराखंड लाया गया BSF जवान का पार्थिव शरीर,परिवार में मचा कोहराम

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read

रूडकी : त्रिपुरा में तैनात बीएसएफ जवान सुरेंद्र सिंह चौहान का पार्थिव शरीर रुड़की के शास्त्रीनगर स्थित उनके पैतृक निवास पर पहुँच गया। मिली जानकारी के अनुसार त्रिपुरा में ड्यूटी के दौरान उनको ब्रेन हेमरेज हो गया था जिस कारण उनकी मौत हो गई थी। उनके पार्थिव शरीर के घर पहुँचने के बाद उनके परिवार में गम का माहौल बना हुआ है।

त्रिपुरा से उनके शरीर को रुड़की लेकर आये बीएसएफ के जवान ने बताया की वो उनके पार्थिव शरीर को हरिद्वार लेकर जा रहे हैं। जहाँ खड़खड़ी स्थित शमशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। बताया जा रहा है कि सुरेंद्र सिंह को 30 अप्रैल को ब्रेन हेमरेज हुआ था जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहाँ काफी मेहनत के बाद भी उनकी सेहत में सुधार नहीं हो पाया और 10 मई को उनकी मौत हो गई।

 

Share This Article