Big NewsInternational News

अफगानिस्तान में उड़ते प्लेन से गिरा था नेशनल प्लेयर, दो और युवकों की भी शिनाख्त

afganistan

 

अफगानिस्तान में तालिबान का शासन होने के बाद अब कई लोग देश छोड़कर जाना चाहते हैं। ऐसी ही एक कोशिस का वीडियो पिछले दिनों सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। इस वीडियो में हवा में उड़ते एक विमान से तीन लोग गिरते हुए दिख रहे थे। इसमें से एक युवक की शिनाख्त हो गई है।

दरअसल हाल ही में अमेरिकी वायुसेना के एक विमान के टेकऑफ के बाद टायरों के पास से तीन इंसान गिरते हुए दिखाई दिए थे। अल अरेबिया की एक रिपोर्ट के अनुसार इन दोनों में से एक व्यक्ति डाक्टर था जबकि दूसरा एक अन्य युवक था।

नेशनल प्लेयर की मौत

वहीं इनमें से एक युवक 17 साल का फुटबॉलर जाकी अनवारी थे। जाकी अफगानिस्तान की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के मेंबर थे और बेहद प्रतिभाशाली माने जाते थे। बताया जा रहा है कि देश छोड़ने की हड़बड़ी में वो कार्गो प्लेन के पहियों को पकड़ कर लटक गए थे। बताया जा रहा है कि हवा में उनका संतुलन बिगड़ा और जमीन पर आ गिरे। इसके बाद उनकी मौत हो गई।

जाकी अनवारी की मौत की पुष्टि भी अफगानिस्तान के खेल अधिकारियों ने कर दी है। बताया जा रहा है कि इस संबंध में खेल विभाग ने अपनी पुष्टि जारी कर दी है।

दो अन्य की भी शिनाख्त

वहीं प्लेन से गिरे दो और लोगों में एक डॉक्टर था जबकि एक अन्य युवक शामिल था जिसको दुनिया घूमने का शौक था। स्थानीय मीडिया के अनुसार डॉक्टर की हाल ही में शादी हुई थी। उसकी जेब में एक कागज का टुकड़ा मिला था जिसपर उसके पिता का फोननंबर लिखा हुआ था। बाद में अधिकारियों ने उसके पिता को उसकी मौत की जानकारी दी।

वहीं एक अन्य शख्स के बारे में बताया जा रहा है कि वो अपने छोटे भाई के साथ अफगानिस्तान से जाने के लिए निकला था लेकिन हादसे का शिकार हो गया। वो अपने साथ अपने पहचान पत्र भी लाया था। हालांकि अभी उसके भाई के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

इन दोनों के शव जिस व्यक्ति के घर की छत पर मिले उसका नाम वली सालेक है। सालेक काबुल में सोमवार को अपने परिवार के साथ घर में थे, जब उन्होंने छत पर एक जोरदार आवाज सुनी। पेशे से सिक्योरिटी गार्ड सालेक ने बताया कि ऐसा लगा जैसे कोई टायर फटा हो। वह भागते हुए छत पर गए और वहां का भयावह नजारा देखकर उनकी आंखें फटी की फटी रह गईं।

Back to top button