आज साल का आखिरी सूर्यग्रहण लग रहा है। यह सूर्य्रहण भारतीय समयानुसार रात 8 बजकर 34 मिनट से मध्य रात्रि 2 बजकर 25 मिनट तक रहेगा। यह सूर्य ग्रहण वलयाकार में होगा। जिसमें सूर्य एक अंगूठी यानी रिंग के आकार में नजर आएगा। जिस कारण से रिंग ऑफ फायर कहा जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार यह सूर्य ग्रहण आश्विन माह की सर्वपितृ अमावस्या तिथि पर लगेगा। हालांकि भारत से सूर्यग्रहण नहीं दिखाई देगा।
कब लगता है सूर्यग्रहण
हिन्दू पंचाग के अनुसार सूर्य ग्रहण हमेशा आमावस्या तिथि पर, जबकि चंद्र ग्रहण पूर्णिमा तिथि पर होता है। वहीं खगोलशास्त्र तिथि पर, जबकि सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच आ जाता है, इस दौरान चंद्रमा की छाया पृथ्वी पर पड़ती है।
भारत में नहीं दिखाई देगा ग्रहण
आज लगने वाला साल का आकिरी सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। यह ग्रहण उत्तरी अमेरिका, कनाडा, मैक्सिको, अर्जेटीना, कोलंबिया, क्यूबा, ब्राजील,पेरू और उरूग्वे जैसे देशों में दिखाई देगा।
सूर्य ग्रहण के दौरान करें जाप
कहा जाता है कि सूर्य ग्रहण के दौरान लगातार मंत्रों का जाप करने से भगवान पर ग्रहण का कष्ट कम होता है। इसके अलावा मंत्रों के जाप करने से ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव कम रहता है। आप ग्रहण के दौरान इन मंत्रों का जाप कर सकते हैं।
ॐ आदित्याय विदमहे दिवाकराय धीमहि तन्नो : सूर्य: प्रचोदयात।
ॐ घृणिं सूर्य्य: आदित्य:।
ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय सहस्रकिरणराय मनोवांछित फलम् देहि देहि स्वाहा।