Big NewsPithoragarh NewsUttarakhand

तेज बारिश के बीच डोली उत्तराखंड की धरती, यहां भूकंप के झटके आने पर घरों से बाहर निकले लोग

प्रदेश में तेज बारिश के बीच एक बार फिर सोमवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। पिथौरागढ़ में आज सुबह साढ़े पांच बजे आये भूकंप के झटके महसूस किए गए। भकंप से डर कर लोग अपने घरों से बाहर आ गए।

तेज बारिश के बीच पिथौरागढ़ में महसूस किए गए भूकंप के झटके

प्रदेश में जहां एक ओर बारिश हो रही है तो वहीं दूसरी ओर तेज बारिश में पिथौरागढ़ जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए। मिसी जानकारी के मुताबिक भूकंप के झटके सुबह साढ़े पांच बजे महसूस किए गए। जिससे भूकंप से फिलहाल किसी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

3.1 रही रिक्टर स्केल पर तीव्रता

नेशनल सीस्मोलोजी सेंटर के मुताबिक सुबह-सुबह आये इस भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.1 मापी गई। भूकंप का केंद्र पिथौरागढ़ से 40 किमी दूर जमीन के पांच किमी नीचे था। भूकंप से फिलहाल किसी को नुकसान की खबर नहीं है।

Devbhumi

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें