Big NewsDehradun

खबर का असर : CM ने लिया संज्ञान, दिल्ली दंगे में मारे गए युवक के परिवार को दिया मुआवजा

Breaking uttarakhand newsदेहरादून : एक बार फिर से खबर उत्तराखंड की खबर का असर हुआ. जी हां खबर उत्तराखंड की खबर का संज्ञान लेते हुए सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दिल्ली दंगे में दंगाईयों की भेंट चढ़ें पौड़ी गढ़वाल पैठानी के 20 वर्षीय युवक दलवीर सिंह के परिवार को सीएम ने 5 लाख का मुआवजा देने की घोषणा की। बता दें कि आज ही खबर उत्तराखंड ने मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता करने के लिए सरकार से गुहार लगाई थी और सीएम ने खबर उत्तराखंड की खबर का संज्ञान लेते हुए गरीब के परिवार को मदद के लिए 5 लाख की मुआवजा राशि देने का ऐलान किया।

ये भी पढ़ें :दिल्ली दंगे ने छीन लिया गरीब परिवार का सहारा, कमाने गया था, घर आई हाथ-पैर कटी लाश

Breaking uttarakhand newsबता दें कि मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने जनपद पौड़ी के तहसील चाकीसैंण के ग्राम रोखड़ा निवासी स्व. दलवीर सिंह के परिजनों को 5 लाख रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने दिल्ली के दंगो में हुई दलवीर सिंह की आकस्मिक मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने मृत आत्मा की शान्ति तथा उनके शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। मुख्यमंत्री ने दलवीर सिंह के परिजनों की कमजोर आर्थिक स्थिति के दृष्टिगत रूपये 5 लाख की आर्थिक सहायता भी प्रदान की है।

Back to top button