Big NewsDehradun News

आज हुई शिक्षक संघ की पहली बैठक, शिक्षा मंत्री की बैठक में उठाए जाएंगे ये मुद्दे

राजकीय शिक्षक संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी की प्रथम बैठक का आयोजन आज राजधानी देहरादून में किया गया। इस पहले शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने शिक्षा महानिदेक से भी मुलाकात की थी।

दून में हुआ शिक्षक संघ की पहली बैठक का आयोजन

शनिवार २२ जुलाई २०२३ को राजकीय शिक्षक संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी की प्रथम बैठक का आयोजन राजीव गांधी नवोदय विद्यालय देहरादून में किया गया। पहले सत्र में सभी ज़िला कार्यकारणीयों द्वारा प्रांतीय कार्यकारिणी का सम्मान किया गया।

दूसरे सत्र की बैठक की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष राम सिंह चौहान ने की और संचालन प्रांतीय मंत्री रमेश पैन्यूली ने किया। सभी जनपदों ने मण्डल कार्यकारिणी के माध्यम से अपने अपने माँग पत्र प्रांतीय कार्यकारिणी को दिया

संगठन में अनुशासन का विशेष महत्व

प्रांतीय अध्यक्ष ने स्पष्ट किया की संगठन में अनुशासन का विशेष महत्व है। जिस भी सदस्य को कोई भी परेशानी हो वो अपनी कार्यकारिणी के माध्यम से अपनी बात रखेगा। संगठन प्राथमिकता के आधार पर विषयों का समाधान करेगा।

इसके साथ ही प्रांतीय अध्यक्ष द्वारा सभी जिलों की कार्यकारणीयों को निर्देशित किया गया की सभी जिलों में हर महीने शैक्षिक गोष्ठी का आयोजन करें। जिससे की प्रदेश में शिक्षा के उन्नयन हेतु चर्चा हो। इसके साथ ही प्रांतीय अध्यक्ष ने बताया कि शिक्षा मंत्री की बैठक में सभी जिलों और मण्डल कार्यकारिणी भी प्रतिभाग करेंगी।

शिक्षा मंत्री की बैठक में रखे जाएंगे ये मुद्दे

कार्यकारणियों ने आपसी सहमति से इस महीने के आखिर में होने वाली शिक्षा मंत्री की बैठक में इन विषयों को प्राथमिकता से उठाने की बात कही है।

  1. सभी स्थानातंरण का शीघ्र निस्तारण करवाना। कुमाऊँ मण्डल में हुए ग़लत ट्रांसफ़र का प्रांतीय कार्यकारिणी पुरज़ोर विरोध करता है।
  2. पदोन्नति दो माह में करवानी।
  3. यात्रा अवकाश
  4. जूनियर से समायोजित शिक्षक को आर्थिक लाभ का संघठन पक्षधर है, परंतु उनकी सीनियर्टी का विरोध करता है।
  5. पुरानी पेंशन की लड़ाई राजकीय शिक्षक संघ के बैनर में बड़े स्तर में लड़ी जायेगी।
  6. सभी शिक्षकों को वोट देने का अधिकार ।
  7. सभी जनपद कार्यकारिणी ने अटल उत्कृष्ट विद्यालयो को दुबारा रामनगर बोर्ड में सम्मिलित करने हेतु प्रांतीय कार्यकारिणी को प्रस्ताव दिया।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें