highlightUttarakhand

प्रदेश में 100 पार हुआ कोरोना संक्रमण का आंकड़ा, वैक्सीन की राह ताक रहा स्वास्थ्य विभाग

प्रदेश में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा 100 पार हो गया है। बुधवार को 24 नए कोरोना संक्रमित के मरीज सामने आए हैं। स्वास्थ्यविभाग की तरफ से जारी किए गए हेल्थ बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे के भीतर 404 सैंपलों की जांच की गई। इसमें से 24 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

देहरादून में सबसे अधिक मामले

स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार देहरादून में 14, नैनीताल में तीन, पौड़ी में दो और हरिद्वार से एक कोरोना संक्रमित का मामला सामने आया है। प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 101 पहुंच चुकी है।

प्रदेश में वैक्सीन का टोटा

प्रदेश में लगातार कोरोना संक्रमण मरीजों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। केंद्र सरकार ने भी सैंपल जांच बढ़ाने के साथ ही निगरानी और टीकाकरण करने के दिशानिर्देश दिए हैं। लेकिन प्रदेश में कोविड वैक्सीन का टोटा बना हुआ है।

जल्द ही एक लाख की खेप मिलने की उम्मीद

वर्तमान में प्रदेश में ना तो कोविशील्ड वैक्सीन है ना ही कोवॉक्सिन। जो लोग बूस्टर डोज लगाने के लिए स्वास्थय केंद्रों में जा रहे है। उन्हें वापिस लौटना पड़ रहा है। जानकारी के मुताबिक स्वास्थ्य सचिव डॉ.आर.राजेश कुमार ने बताया कि केंद्र सर्कार से कोविड वैक्सीन की मांग की है। जल्द ही राज्य को लगभग एक लाख कोविशील्ड वैक्सीन की खेप मिलने की उम्मीद है।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button