highlightDehradun

दून और टिहरी के बीच की दूरी अब मात्र 1 घंटे में! सुरंग से जोड़ने की कवायद हुई तेज, NHAI ने सौंपी रिपोर्ट

जल्द ही राजधानी देहरादून और टिहरी के बीच की दूरी कम होने वाली है। दून को टिहरी से सुरंग मार्ग से जोड़ने की कवायद तेज हो गई है। इस सुरंग के बन जाने से दून को टिहरी के बीच की दूरी केवल 37 किमी रह जाएगी।

जल्द ही दून और टिहरी के बीच की दूरी होगी कम

राजधानी देहरादून को टिहरी को सुरंग मार्ग से जोड़ने की कवायद तेज हो गई है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने परियोजना की एलाइनमेंट रिपोर्ट केंद्र सरकार के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय को सौंप दी है। इस टनल के निर्माण से देहरादून से टिहरी की दूरी करीब एक घंटे में पूरी की जा सकेगी।

एक घंटे में पूरी हो जाएगी दून और टिहरी के बीच की दूरी

राजधानी से टिहरी के बीच इस सुरंग के निर्माण से दोनों शहरों के बीच की दूरी केवल 37 किमी रह जाएगी। इसके बाददेहरादून से टिहरी की दूरी करीब एक घंटे में पूरी की जा सकेगी।

सुरंग का निर्माण की शुरूआत रानीपोखरी में स्थित मनसा देवी मंदिर के पास से की जाएगी। इसमें चार से पांच सुरंगें बनाई जाएंगी। जिनकी चार से पांच किमी लंबाई होगी। इसके साथ ही इनकी कुल लंबाई करीब 18 से 20 किमी होगी।

एलीवेटेड रोड का भी किया जाएगा निर्माण

इस सुरंग के निर्माण के बीच दो किमी लंबाई की एक एलीवेटेड रोड भी भी बनाई जाएगी। मार्ग के बीच में कुछ जगहों पर नए ब्रिज भी बनाए जाएंगे।

इसका इस सुरंग का कुछ हिस्सा पहले से बनी हुई सड़कों से होकर भी गुजरेगा। मिली जानकारी के मुातबिक एनएचएआई इसकी एलाइनमेंट रिपोर्ट सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय को सौंप दी है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button