Nainital NewsUttarakhand

बेचालक गाडी खाई में गिरी, गाड़ी को निकालने की कवायद शुरू

Nainital

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में एक बेकाबू कार 150 फीट गहरी खाई में जा गिरी, गनीमत यह रही की उस समय कार में कोई नहीं बैठा था। घटना नैनीताल में तल्लीताल के टूटा पहाड़ क्षेत्र की बताई जा रही है।

मंगलवार सुबह एक इनोवा कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस वक़्त कार का चालक बाहर खड़े होकर गाडी की सफाई कर रहा था। इस दौरान गाडी लुढकते हुए सीधे 150 फीट गहरी खाई में जा गिरी। कार रानीखेत की बताई जा रही है जो पर्यटकों को लेकर नैनीताल आई थी।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने बताया की सफेद रंग की इनोवा कार संख्या यू.के.04 टी.ए. 2151 खाई में जाकर नाली में जा गिरी। अच्छी बात यह रही की गाडी में कोई मौजूद नहीं था। हालाँकि, गाड़ी का बीमा है और उसे निकलने की तैयारियां शुरू कर दी है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें