Big NewsUttarkashi

शीतकाल के लिए बंद हुए यमुनोत्री धाम के कपाट, श्रद्धालुओं के जयकारों से गुंजी यमुनाघाटी

यमुनोत्री धाम के कपाट भैयादूज के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए गए हैं। इस दौरान मां यमुना के जयकारों से यमुनाघाटी गूंज उठी।

शीतकाल के लिए बंद हुए यमुनोत्री धाम के कपाट

विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होने के मौके पर सैकड़ों श्रद्धालु इस पावन क्षण के साक्षी बने। सुबह 11:57 बजे यमुनोत्री धाम के कपाट वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। बता दें शीतकाल में छह महीने तक मां यमुना के दर्शन उनके शीतकालीन प्रवास खुशीमठ (खरसाली) में होंगे।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button