UttarkashiBig News

शीतकाल के लिए बंद हुए गंगोत्री धाम के कपाट, मुखवा के लिए रवाना हुई मां गंगा की डोली

गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो गए हैं। मां गंगा की डोली मुखवा के लिए रवाना हो गई है। अन्नकूट के पावन अवसर पर गंगोत्री धाम के पुरोहितों द्वारा विधि विधान के साथ शीतकाल के लिए 11 बजकर 45 मिनट पर बंद किए गए ।

UTTARAKHAND

मुखवा के लिए रवाना हुई मां गंगा की डोली

देश विदेश से आए श्रद्धालु इसके साक्षी बने। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जय मां गंगे के जयकारे लगाए। श्रद्धालुओं ने मां गंगा से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। इसके बाद मां गंगा की भोगमूर्ति डोली से मुखबा गांव के लिए रवाना हुई। जहां शीतकाल के दौरान मां की रोजाना पूजा की जाएगी।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button