UttarakhandBig NewsChamoli

हेमकुंड साहिब की यात्रा पर आए पंजाब के श्रद्धालु की मौत, अचानक बिगड़ी थी तबियत

हेमकुंड साहिब की यात्रा पर आए पंजाब के श्रद्धालु की रविवार को अचानक तबियत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक व्यक्ति के शव को पालकी के सहारे पोस्टमार्टम के लिए जोशीमठ चिकित्सालय भेजा गया।

पंजाब के श्रद्धालु की मौत

मिली जानकारी के अनुसार मृतक सरदार मंजीत सिंह (45) पुत्र जुगिंदर सिंह निवासी सुल्तानपुर जिला कपूरथला पंजाब अपने साथी गुरप्रकाश के साथ हेमकुंड साहिब की यात्रा पर आए थे। रविवार को पुलना से घांघरिया आते समय रास्ते में अचानक मंजीत सिंह बेहोश हो गए। संगत की मदद से उन्हें घांघरिया चिकित्सालय ले जाया गया।

चिकित्सालय में चिकित्सकों ने मंजीत सिंह को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। इसके साथ ही मंजीत सिंह के परिजनों को भी जानकारी दे दी गई है।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button