Big NewsUdham Singh Nagar

पहले घर में घुसकर पिता-पुत्र को बंधक बनाकर पीटा, फिर उडा़ ले गए लाखों की नकदी और जेवर

उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर में बदमाशों के हौसले दिन पर दिन बुलंद होते जा रहे हैं। अभी एटीएम से लूट के मामले को दो दिन भी नहीं हुए थे कि एक और मामला सामने आया है। काशीपुर में बदमाशों ने एक घर में घुसकर पिता और पुत्र को बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट की। इसके बाद वो घर से लाखों की नकदी और जेवर लेकर भाग गए।

घर में घुसकर पिता-पुत्र को बंधक बनाकर पीटा

काशीपुर में मंगलवार रात बदमाशों ने एक घर में घुसकर लाखों की चोरी को अंजाम दिया। अभी तक एसबीआई एटीम को लूटने के मामले का खुलासा नहीं हो पाया था कि बदमाशों ने एक और घटना को अंजाम दे दिया। बताया जा रहा है कि दड़ियाल रोड पर स्थित स्कूल संचालक यशपाल सिंह चौहान के घर में कुछ नकाबपोश जबरदस्ती घुसे और उनके बेटे और उन्हें बंधक बनाकर उनको पीटा। इसके बाद घर से नकदी और जेवर लेकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि आठ से ज्यादा बदमाश घर में घुसे थे।

हथियारों के साथ आए थे नकाबपोश बदमाश

मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार देर रात करीब 1:30 बजे नकाबपोश बदमाश यशपाल सिंह चौहान के घर में घुसे। उन्हें और उनके बेटे हिमांग को बंधक बनाकर पीटा। इस दौरान मकान में किराए पर रहने वाली दो युवतियां उठ गई। उन्होंने खुद को कमरे में बंद कर घटना की जानकारी पुलिस और पड़ोसियों को दी। लेकिन जब तक पड़ोसी पहुंचे बदमाश लूट के बाद फरार हो चुके थे।

चोरों का नहीं चल पाया पता

पड़ोसियों की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश शुरू की। लेकिन पुलिस को अब तक बदमाशों को बारे में कुछ भी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने तहरीर के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button