Big NewsChar Dham Yatra 2023Uttarakhand

सीएम धामी ने किया ऐलान, चारधाम यात्रा में स्थानीय लोगों के लिए पंजीकरण की अनिवार्यता खत्म

आगामी चार धाम यात्रा के लिए स्थानीय लोगों के पंजीकरण की अनिवार्यता को खत्म कर दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उच्चस्तरीय बैठक में यह निर्णय लिया।

सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड में अन्य राज्यों से यात्रा पर आने वाले किसी भी तीर्थयात्री को दर्शन से वंचित नहीं रखा जाएगा। चाहे उहोंने पंजीकरण कराया हो या नहीं।

श्रद्धालुओं को नहीं रखा जाएगा दर्शन करने से वंचित

बता दें पिछले कुछ समय से तीर्थपुरोहित श्रद्धालओं की सिमित संख्या के फैसले पर सरकार से नाराज नजर आ रहे थे। इसे लेकर सीएम धामी ने सचिवालय में आगामी चारधाम यात्रा की तैयारियों की समीक्षा के दौरान ये निर्देश दिए कि राज्य में अन्य राज्यों से आ रहे श्रद्धालुओं को वंचित नहीं रखा जाएगा

सचिवालय में हुई बैठक में लिया फैसला

सीएम धामी ने कहा कि जिन होटलों, गेस्ट हाउस और होमस्टे में बुकिंग हो चुकी है, उन यात्रियों को दर्शन से नहीं रोका जाएगा। उनका वहीं, ऑफलाइन पंजीकरण कराया जाएगा।

बता दें कि सोमवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ हुई वार्ता में चारधाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत के अध्यक्ष सुरेश सेमवाल व महासचिव डॉ. बृजेश सती ने यही तीन प्रमुख मुद्दे उठाए थे। जिसके बाद सीएम धामी ने बैठक में ये निर्णय लिए।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें