UttarakhandBig NewsHaldwani NewsNainital News

हल्द्वानी से सामने आया लव जिहाद का मामला, नाम बदलकर की थी युवक ने दोस्ती, सच सामने आने पर…

हल्द्वानी से लव जिहाद का मामला सामने आया है। युवती ने युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। गुरुवार देर शाम बजरंग दल के कार्यकर्ता युवक को लेकर मुखानी थाने पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने युवक पर लड़की को लव जिहाद का शिकार बनाने का आरोप लगाया है।

नाम बदलकर की थी युवक ने दोस्ती

जानकारी के मुताबिक मामले में सीओ भूपेंद्र सिंह धोनी ने बताया की युवती ने भी मामले में तहरीर दर्ज करवाई है। युवती के अनुसार एक युवक उससे कुछ समय पहले मिला था। युवक ने उससे नाम बदलकर दोस्ती की।\

युवती ने दी थाने में तहरीर

दोनों के बीच शादी तक बात पहुंच गई थी। इस दौरान दोनो के बीच नजदीकियां भी बड़ी। लेकिन अब युवती को पता चला की युवक दूसरे धर्म का है। युवती ने युवक पर नाम बदलकर दोस्ती करने का आरोप लगाया है।

युवती ने युवक पर उसकी फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी का भी आरोप लगाया है। सीओ ने कहा कि युवती की ओर से आई तहरीर पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। मामले की आगे जांच की जाएगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें