UttarakhandHaldwani NewsNainital News

तेज रफ्तार से आ रही कार अनियंत्रित होकर हुई हादसे का शिकार, दो की मौत, दो की हालत गंभीर

हल्द्वानी तहसील के चोरगलिया में के कार हादसे का शिकार हो गई। कार में पांच युवक सवार थे। जिसमें से दो युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि दो युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है ओर एक युवक को मामूली चोटें आई है। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए हैं।

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने एम्बुलेंस की मदद से पांचों युवकों को उपचार के लिए नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने दो युवक को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने दो युवकों को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है।

दो युवक की मौत, दो की हालत गंभीर

मृत युवकों की पहचान सतीश आर्य (24) पुत्र कृष्णराम निवासी नयागांव कटान चोरगलिया और राकेश उर्फ सोनू (20) पुत्र हरदयाल सिंह निवासी मूल देवरनिया तहसील बहेड़ी के रूप में हुई। वहीं राहुल कुमार (20) पुत्र लीलूराम निवासी नयागांव कटान चोरगलिया और भारत सिंह रावत (18) पुत्र माधव सिंह रावत निवासी चोरगलिया को प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी के एसटीएच रेफर कर दिया गया। जबकि लकी पुत्र खड़क राम निवासी राजपुरा चोरगलिया को मामूली चोट आई है।

तेज रफ्तार बताई जा रही हादसे की वजह

हादसा रविवार देर रात का बताया जा रहा है। चोरगलिया निवासी पांच दोस्त कार से घूमने के लिए निकले थे। पांचों ने देर रात शक्तिफार्म स्थित एक होटल में खाना खाया। जिसके बाद वे वापस अपने घर के लिए निकल गए थे। मिली जानकारी के मुताबिक घर वापसी के दौरान कार की रफ्तार काफी तेज थी। जिसके चलते रुद्रपुर गांव के पास कार अनियंत्रित होकर एक पुलिया से टकरा गई और सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें