highlightTehri Garhwal

यहां अनियंत्रित होकर 80 फीट नीचे गड्ढे में गिरी थार, दर्दनाक हादसे में एक की मौत

कीर्तिनगर के पास एक थार जीप हादसे का शिकार हो गई। थार जीप अनियंत्रित होकर एनएच से लगभग 80 फीट नीचे गड्ढे में जा गिरी। इस हादसे में जीप चला रहे डाक्टर की मौत हो गई।

अनियंत्रित होकर 80 फीट नीचे गड्ढे में गिरी थार

टिहरी गढ़वाल जिले के कीर्तिनगर के पास एक थार जीप अनियंत्रित होकर एनएच से लगभग 80 फीट नीचे एक गहरे गड्ढे में जा गिरी। इस हादसे में जीप चला रहे डाक्टर विक्टर मसीह की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक डाक्टर विक्टर मसीह श्रीनगर मेडिकल कालेज के ब्लड बैंक में सहायक प्रोफेसर के पद पर कार्यरत थे।

शुक्रवार देर राती की है घटना

मिली जानकारी के मुताबिक घटना शुक्रवार देर रात की है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात साढ़े दस बजे थार जीप दुर्घटना का शिकार हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही कीर्तिनगर कोतवाल देवराज शर्मा ने मौके पर पहुंचे। जहां से उन्होंने जीप चालक को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घषित कर दिया।

ऋषिकेश से श्रीनगर आ रहा था मृतक

कीर्तिनगर कोतवाल देवराज शर्मा ने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। परिजनों के शनिवार देर शाम तक यहां पहुंचने की उम्मीद है। देवराज शर्मा के मुताबिक जीप में मृतक अकेला ही था जो कि ऋषिकेश से श्रीनगर आ रहा था। इसी दौरान ये हादसा हो गया।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button