Big NewsDehradun

पिथौरागढ़ और बागेश्वर में भूकंप के झटकों से फैली दहशत, इतनी रही तीव्रता

earthquake

देश भर में भूकंप आने का सिलसिला जारी है। अब तक देश में कई राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। खासतौर पर दिल्ली एनसीआर, गाजियाबाद में कई बार भूकंप आया। वहीं बात करें उत्तराखंड की तो उत्तराखंड के कई जिलों में कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि किसी भी प्रकाश की हानि नहीं हुई लेकिन बार बार भूकंप आना किसी बड़े खतरे का संकेत हैं। वहीं एक बार फिर से उत्तराखंड के दो जिलों में भूकंप के झटकों से लोग दहशत में आ गए। पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में रविवार रात भूकंप के झटकों से दहशत फैल गई। झटक महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल आए। फिलहाल कहीं से नुकसान की खबर नहीं है।

बागेश्वर की जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि रविवार की रात करीब 8:43 बजे भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 3.5 मैग्नीट्यूड आंकी गई है। भूकंप का केंद्र पिथौरागढ़ रहा है। भूकंप की गहराई सतह से 10 किमी नीचे रही। कपकोट और दुग नाकुरी तहसील में भूंकप के झटके महसूस किये गए। फिलहाल किसी तरह के कोई नुकसान की सूचना नहीं है। वहीं, भूकंप के बाद डीएम रंजना राजगुरु ने आपदा प्रबंधन टीमों को अलर्ट कर दिया है।

Back to top button