Udham Singh Nagar NewsHighlight

तेंदुए का आतंक : बाइक सवार युवक पर किया हमला, शोर मचाने पर भागा

उधम सिंह नगर में तेंदुए का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला काशीपुर के कुंडा थाना क्षेत्र का है। तेंदुए ने बाइक सवार युवक पर हमला कर दिया। गनीमत ये रही की युवक ने हेलमेट पहना हुआ था।

तेंदुए ने किया बाइक सवार युवक पर हमला

घटना रविवार की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार उदयवीर सिंह पुत्र हीरा सिंह निवेश बाबरखेड़ा अपने भाई को काशीपुर रेलवे स्टेशन छोड़ कर घर लौट रहा था। इसी दौरान कुदैय्योवाला के पास अचानक तेंदुए ने उदयवीर पर हमला कर दिया किया।

शोर मचाने पर भागा तेंदुआ

गनीमत ये रही उदयवीर ने हेलमेट पहना हुआ था। युवक का हेलमेट तेंदुए के हमले में टूट गया। इसी समय वहां से गुजर रहे एक बाइक सवार व्यक्ति ने शोर मचाना शुरू किया। शोर सुनकर तेंदुआ वहां से भाग गया। बता दें बीते आठ दिसंबर को भी इसी क्षेत्र में बाइक सवार शिक्षक पर तेंदुए ने हमला किया था।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें