highlightPauri Garhwal

पहाड़ों पर भू-माफियाओं का आतंक, दिव्यांग की जमीन पर किया कब्जा, अब DM ने दिए जांच के आदेश

भू-माफियाओं के आतंक की खबरें प्रदेश आए दिन सामने आती रहती हैं। ऐसा ही एक मामला पौड़ी से सामने आया है। जहां दिव्यांग की जमीन पर भू-माफियाओं ने कब्जा कर लिया। जिसके बाद पीड़ित सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम में पहुंचे और अपनी समस्या रखी। जिसके बाद डीएम ने इस मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं।

दिव्यांग की जमीन पर भू-माफियाओं ने किया कब्जा

उत्तराखंड की जनता लगातार भू-क़ानून की मांग कर रही है तो वहीं खुद सरकार भी भू-क़ानून लाने की तैयारी कर रही है। वहीं इसके बावजूद भी भू-माफियाओं के हौंसले बुलंद नजर आ रहे हैं। भू-माफिया सरकारी ज़मीनों व असहाय लोगों की ज़मीनों पर धड़ल्ले से कब्जा कर रहे हैं। पौड़ी के सतपुली में एक दिव्यांग की जमीन पर भू-माफियाओं ने कब्जा कर लिया है। अब पीड़ित दर दर जाकर न्याय की गुहार लगा रहे हैं।

सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम में पीड़ित ने लगाई गुहार

मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम सभा मलेठी के दिव्यांग लक्ष्मण सिंह बिष्ट द्वारा सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम में जिलाधिकारी डॉक्टर आशीष चौहान को लिखित में शिकायत की गई है। जिसमें उन्होंने जाने-माने स्थानीय उद्योगपति द्वारा फर्जी तरीके से उसकी कई नाली भूमि पर अवैध रूप से कब्जा करने का आरोप लगाया है। आपको बता दें कि लक्ष्मण सिंह व उसकी धर्मपत्नी दिव्यांग है।

अब DM ने दिए जांच के आदेश

इस मामले में शिकायत मिलने के बाद जिलाधिकारी ने मुकदमा दर्ज करने और जांच के आदेश दे दिए हैं। वहीं सूत्रों की माने तों जाने-माने उद्योगपति द्वारा कई ग्रामीणों की ज़मीनों पर अवैध रूप से कब्जा किया गया है। ये मामला न्यायालय में विचाराधीन है। माना जा रहा है कि इस मामले में अगर उच्च स्तरीय जांच होती है तो कई अधिकारियों पर गाज गिर सकती है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button