मोहब्बत की मिसाल! पति ने अपनी पत्नी की याद में बनवाया मंदिर, मूर्ति लगाकर की पूजा

तेलंगाना से एक बेहद ही अनोखा मामला सामने आया है। जहां एक शख्स ने प्यार की अनोखी मिसाल पेश की है।वेंकटनारायण नाम के एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के प्यार में मंदिर बनवाया है। पति ने पत्नि सुजाता की याद में मंदिर के अंदर उसकी मूर्ति भी लगाई है। बता दें कि बीते साथ पत्नि का निधन हो गया था। ऐसे में पहली डेथ एनिवर्सरी के मौके पर इस ये मंदिर पूरा बन के तैयार हो गया है।
पति ने पत्नी के नाम का बनवाया मंदिर
तेलंगाना के वेंकटनारायण अपनी पत्नी से बेहद प्यार करते थे। ऐसे में पत्नि की मौत के बाद उनकी याद में पति ने तेलंगाना के वारंगल स्थित खानपुरम मंडल में उसके नाम का मंदिर बनवाया। पत्नी की पहली डेथ एनिवर्सरी के मौके पर मंदिर का उद्घाटन किया गया। मंदिर के अंदर पत्नी सुजाता की मूर्ति भी बनाई गई है। पहले दिन पत्नी की पूजा भी की।
कैसे हुई पत्नी की मौत
बता दें कि वेंकटनारयण की पत्नी की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी। ऐसे में पत्नी के जाने से वो काफी टूट गए थे। अचानक हुई मौत को वो बर्दाश्त नहीं कर पाए। ऐसे में उन्होंने सुजाता की याद में मंदिर बनवाने का सोचा।