Tehri Garhwal

टिहरी गढ़वाल : प्रधानों ने ब्लॉक मुख्यालय में जड़ा ताला, कामकाज ठप, कर्माचारी बैठे बाहर

Breaking uttarakhand news

टिहरी : विकासखंड नरेंद्रनगर के प्रधान संगठन ने 12 सूत्रीय मांगों को लेकर फकोट स्थित ब्लॉक मुख्यालय में 1 जुलाई से ताला जड़ दिया है. कार्यालय भवन के मुख्य गेट पर प्रधान संगठन द्वारा ताला जड़ने से जहां ब्लॉक के कर्मचारी बाहर ही बैठने को मजबूर हैं, वहींं सुदूर ग्रामीण इलाकों से ब्लॉक मुख्यालय में काम की वजह से आने वाले आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

प्रधान संगठन की मुख्य मांगों में कॉमन सर्विस सेंटर में प्रतिमाह काटे जाने वाले 2500 रुपयों की कटौती बंद करने,15 वें वित्त में 10% काटी जा रही कंटीन्जेंसी को बंद करने, 73 में संविधान संशोधन के प्रावधानों के अनुरूप 29 विषयों को ग्राम पंचायतों के हवाले करने, ग्राम प्रधानों का मानदेय 1500 से बढ़ाकर 10 हजार किये जाने, मासिक पेंशन 5 हजार प्रतिमाह करने, मनरेगा कार्यों को प्रति परिवार 100 से बढ़ाकर 200 दिन प्रतिवर्ष करने, प्रतिवर्ष 5 लाख से अधिक प्रधान निधि स्वीकृत करने, हर वर्ष पंचायतों को 5 लाख से अधिक आपदा राशि दिलाए जाने सहित कई मांगे शामिल हैं. प्रधान संगठन ने ज्ञापन प्रेषित कर प्रदेश सरकार से तुरंत मांगों को निस्तारित करने की मांग की है और चेतावनी दी है कि यदि 12 सूत्री मांगों को हल करने में प्रदेश सरकार ने ढीलाई बर्ती तो आंदोलन को उग्र करते हुए सड़कों पर उतरेंगे और जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे।

Back to top button