highlightNainital

चुनाव ड्यूटी से लौट रहा था शिक्षक, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, टीचर की मौत

चुनाव ड्यूटी से लौटने के दौरान एक गेस्ट शिक्षक हादसे का शिकार हो गया। सड़क हादसे में शिक्षक की मौत हो गई। घटना के बाद से शिक्षक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

चुनाव ड्यूटी से लौटने के दौरान शिक्षक की मौत

मिली जानकारी के अनुसार अरुण उप्रेती (42) देवीपुरा मालधन चौड़ में गेस्ट शिक्षक थे। अरुण की ड्यूटी 19 अप्रैल को रामनगर के सांवल्दे स्कूल में सीसीटीवी वेब कास्टिंग में लगी हुई थी। मतदान के बाद देर हो गई थी। इस वजह से वे शनिवार को अपनी बाइक से हल्द्वानी एमबीपीजी के स्ट्रांग रूम में सीसीटीवी कैमरा जमा कराने आ रहे थे।

परिजनों में मचा कोहराम

शनिवार देर शाम मुखानी थाना क्षेत्र के लामचौड़ क्षेत्र के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को आनन-फानन में इलाज के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान शिक्षक अरुण उप्रेती ने दम तोड़ दिया। शिक्षक की मौत के बाद से उनके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

वाहन चालक की तलाश में जुटी पुलिस

बताया जा रहा है अरुण उप्रेती के माता-पिता की कुछ साल पहले ही मौत हो चुकी है। जबकि वो अपने पीछे अपनी पत्नी और तीन बच्चों को छोड़ गए हैं। उनकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। फिलहाल शिक्षक को टक्कर मारने वाले वाहन चालक की तलाश में जुट गई है.

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button