Big NewsChamoliUttarakhand

भोटिया जनजाति पर सोशल मीडिया पर टिप्पणी  करने वाला शिक्षक गिरफ्तार, पहले भी हुआ था मुकदमा

सोशल मीडिया पर जनजाति पर अभद्र टिप्पणी करने वाले शिक्षक को चमोली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि पुष्कर सिंह राणा ने थाना गोपेश्वर में डॉ. भगवती प्रसाद पुरोहित (59) पुत्र स्व. डीआर पुरोहित निवासी पंछीवाला डेरा के खिलाफ तहरीर दी थी की शिक्षक ने भोटिया जनजाति के विरुद्ध आपत्तिजनक लेख लिखा था।

सोशल मीडिया पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

बता दे पुष्कर सिंह राणा ने शिक्षक पर आरोप लगाया था कि डॉ. भगवती प्रसाद द्वारा सोशल मीडिया पर भोटिया जनजाति के विरुद्ध आपत्तिजनक लेख लिखा गया है। जिससे भोटिया जनजाति की सामाजिक स्वाभिमान पर आघात पहुंचा है। जिसके बाद ही आमजन में काफी आक्रोश देखने को मिला था।

बता दे बीते दिनों पहले भोटिया जनजाति के लोगों ने आक्रोश जाहिर कर प्रदर्शन किया था। आक्रोशित लोगों की मांग थी की शिक्षक को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।

शिक्षक पर पहले भी दर्ज हो चुका मुकदमा

आरोपी शिक्षक की पहले भी गिरफ़्तारी हो चुकी है। सामने आया है की वर्ष 2016 में अनुसूचित जाति वर्ग पर जानबूझकर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने एवं धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाकर अपमानित करने पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button