National

हर टॉयलेट सीट के लिए देना होगा टैक्स, इस राज्य में लिया गया फैसला, जानें यहां  

हिमाचल में रहने वालों के लिए नई अधिसूचना जारी की गई है। अब घर में लगी टॉयलेट सीट की संख्या के मुताबिक टैक्स देना होगा। जिसके घर में जितनी टॉयलेट सीट होंगी उसे उतना ही अधिक टैक्स देना होगा। ये फैसला आर्थिक संकट से जूझ रही हिमाचल की सुक्खू सरकार ने लिया है। इसके लिए अधिसूचना भी जारी की गई है। इसी के साथ लोगों से कहा गया है कि वह टॉयलेट के लिए जितना पानी इस्तेमाल करते हैं, उन पर टैक्स भी उसी हिसाब से लगाया जाएगा।

हर टॉयलेट सीट के लिए देने होंगे 25 रुपये

अधिसूचना में कहा गया है कि शहरी इलाकों में रहने वाले लोगों को अब घर में लगने वाली हर टॉयलेट सीट के लिए 25 रुपये शुल्क देना होगा। यह बिल सीवरेज और पानी बिल के साथ लगकर आएगा। लोग जितने पानी का इस्तेमाल करेंगे, उसी के हिसाब से सीवरेज बिल भी आएगा। पानी के कुल बिल का 30 फीसदी सीवरेज बिल वसूला जाएगा। ऐसे में अगर पानी   का इस्तेमाल अधिक होगा तो सीवरेज बिल भी अधिक आएगा।

आर्थिक संकट से जूझ रही हिमाचल सरकार

हिमाचल में कुल 5 नगर निगम, 29 नगर पालिकाएं और 17 नगर पंचायतें हैं, जिनमें कुल मिलाकर लगभग 10 लाख लोग रहते हैं। गौरतलब है कि हिमाचल की सरकार आर्थिक संकट से जूझ रही है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री सुक्खू ने दो महीने का वेतन ना लेने का भी ऐलान किया था।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें