Automobiles

TATA Nano EV Price: जल्द लॉन्च होगी देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार, यहां पढ़िए क्या बनेगी नंबर 1 ?

TATA Nano EV Price: भारतीय बाजार में आए दिन कार कम्पनी इलेक्ट्रिक कार पेश कर रही है। इंडियन मार्किट में भी EV कार्स को लेकर लोगों के बीच उत्सुकता देखने को मिल रही है। जिसके चलते कंपनियां नए-नए मॉडल्स भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक कार उतार रही हैं।

लेकिन ये ईवी कारें आम आदमी के लिए काफी महंगी है। जिसके चलते टाटा कंपनी टाटा नैनो लॉन्च करने जा रही है। जिसके चलते कम बजट में आप इलेक्ट्रिक कार खरीद सकते है। ऐसे में चलिए जानते है की TATA Nano EV Price रेंज क्या है।

जल्द लॉन्च होगी देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार

पहले भी टाटा ने टाटा नैनो के नाम से काफी अफोर्डेबल कार भारतीय बाजार में उतारी थी। ऐसे में एक बार फिर टाटा नैनो कार को इलेक्ट्रिक अवतार में लॉन्च कर रहा है। नैनो कार, जयेम नियो (Jayem Neo) के नाम से इंडियन मार्किट में लॉन्च होगी।

Tata-Nano ev TATA Nano EV Price
TATA Nano EV Price

TATA Nano EV Price: नैनो की कितनी है कीमत

इंडियन मार्किट में काफी सारी इलेक्ट्रिक कार मौजूद हैं, लेकिन उनकी कीमत आम आदमी के बजट से बाहर हैं। ऐसे में टाटा कम बजट की इलेक्ट्रिक कार पेश करने जा रही है। खबरों की माने तो इसकी कीमत ₹ 5 से 6 लाख के बीच हो सकती है। इसकी बैटरी रेंज 200 किलोमीटर तक रहने की उम्मीद है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Tata Nano EV इसी साल लॉन्च होने जा रही है। हलाकि लॉन्च डेट को लेकर कंपनी को आधिकारिक घोषणा करना अभी बाकी है।

नैनो ईवी के फीचर्स – Tata Nano EV Features

नैनो इलेक्ट्रिक में कंपनी द्वारा काफी बेहतरीन फीचर्स देखने को मिल सकते है। इसमें इलेक्ट्रिक पावर स्टीयरिंग, मल्टी इनफॉरमेशन डिस्प्ले, फ्रंट पावर विंडो, एसी, ब्लूटूथ, रिमोट लॉकिंग सिस्टम आदि से लैस होने वाली है। जल्द ही कंपनी टाटा नैनो ईवी के लॉन्च की घोषणा करेगी।

टाटा नैनो क्यों पिटी ?

दरअसल टाटा नैनो को टाटा ने देश के मिडिल क्लास से लिए डिजाइन किया था। टाटा की कोशिश थी कि वो मारुति 800 की ही तरह देश के मिडिल क्लास में पैठ बनाए और कार बाजार को पकड़े लेकिन टाटा की ये कोशिश सफल नहीं हो पाई। हालांकि टाटा नैनो जैसी सस्ती हैचबैक गाड़ी बनाना एक नामुमकिन काम सा था पर टाटा के इंजीनियरों ने यह कारनामा कर दिखाया था। टाटा नैनो के अधिकतर कलपुर्जे भारत में ही निर्मित थे। इसे एक मेड इन इंडिया कार के तौर पर तैयार किया गया था।

शुरु में नैनो को अच्छा रिस्पांस मिला। कम कीमत होने की वजह से लोगों ने इसे हाथों हाथों लिया। लम्बी लम्बी बुकिंग चालु हो गयी। लेकिन कार मार्केट में नैनो को लेकर जो धारणा बनी वो ये कि ये दुनिया की सबसे सस्ती कार है। हालांकि टाटा भी ये कह रही थी लेकिन सस्ता होने का मतलब कुछ और ही निकाला गया है और यहीं से नैनो के पतन की कहानी शुरु होने लगी।

टाटा नैनो पर लगा सस्ती कार का ठप्पा

आमतौर में भारतीय समाज में कार को एक प्रतिष्ठा के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। किसी को भी यह अच्छा नहीं लगेगा की उसकी ली हुई कार को कोई सस्ती कार कहे। टाटा चाह कर भी अब नैनो के साथ जुड़ी इस धारणा को तोड़ नहीं पा रहा था। इसका नतीजा ये हुआ कि धीरे धीरे टाटा नैनो की बिक्री में गिरावट शुरू हो गई।

रही सही कसर सेकन्ड हैंड कारों के बाजार ने तोड़ दी। लोगो ने नैनो के बजाये सेकन्ड हैंड कार खरीदना ज्यादा अच्छा समझा। जून २०१८ में टाटा ने सिर्फ एक नैनो का उत्पादन किया। अप्रैल २०२० से टाटा ने नैनो का उत्पादन बंद करने का निर्णय ले लिया। हालांकि अब कंपनी इसका इलेक्टिक वर्जन (TATA Nano EV) लाने की तैयारी कर रही है। कई ऑटो एक्सपो में इसे दिखाया भी गया है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button