Entertainment

स्वरा भास्कर ने शेयर की अपनी सुहागरात की तस्वीर, मां को कहा थैंक्यू

बॉलीवुड एक्टर स्वरा भास्कर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी सुहागरात की तस्वीर पोस्ट की है। स्वरा ने फूलों से सजी सेज की फोटो अपने फैंस के लिए स्टोरीज पर डाली।

बता दे बॉलीवुड एक्टर स्वरा भास्कर ने कुछ ही दिन पहले शादी की थी। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली स्वरा ने अपने करीबी रिश्तेदारों के बीच कोर्ट मैरिज कर शादी के बंधन में बंध गई। शादी के बाद उन्होंने अपने फैंस के साथ शादी की तस्वीरें शेयर की। अब हाल ही में स्वरा ने अपनी सुहागरात की तस्वीर भी शेयर की है। तस्वीर देखकर फैंस हैरान रह गए।

मां ने सजाई फूलों की सेज

स्वरा ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरीज में फूलों से बनी सेज की तस्वीर डाली। तस्वीर डालते हुए स्वरा ने अपनी मां को मेंशन कर धन्यवाद कहा है। बता दे स्वरा की सुहागरात के लिए उनकी मां ने ही कमरा डेकोरेट किया था। स्वरा आगे लिखती है की उनकी मां ने ‘ कोशिश की है की उनकी शादी की रात फिल्मी हो। ‘

जानिए कौन है स्वरा के पति

हाल ही में स्वरा भास्कर शहदी के बंधन में बंधी थी। स्वरा के पति का नाम फहद अहमद है। फहद अहमद समाजवादी पार्टी के युवा नेता है। नेता के साथ फहद एक्टिविस्ट भी है। स्वरा और फहद की मुलाकात एक प्रोटेस्ट के दौरान मिलें थे। दोनों के बीच पहले दोस्ती और उसके बाद प्यार हो गया।

स्वरा भास्कर वर्क फ्रंट

आपको बता दें की स्वरा की लास्ट फिल्म जहां चार यार में स्वरा ने शिवांगी का रोल किया था। इस फिल्म के बाद स्वरा की अगली फिल्म मिसेज फलानी है। जिसकी शूटिंग जनवरी में शुरू हो गई है। एक्टर ने इंस्टाग्राम पर नई फिल्म की कुछ तस्वीरें भी पोस्ट की थी। उन्होंने तस्वीरें पोस्ट कर कैप्शन लिखा “नया साल नई शुरुआत, नया रोल। “

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button