Entertainment

Swara Bhaskar Baby Girl: स्वरा भास्कर के घर आई एक नन्ही परी, फोटो शेयर कर बताया बेटी का नाम

Swara Bhaskar Baby Girl: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर के घर एक नन्ही परी आई है। 23 सितंबर को अभिनेत्री ने बेटी को जन्म दिया है। हाल ही में स्वरा भास्कर ने बेटी के जन्म की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस को दी। इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर कर उन्होंने अपनी बेटी का नाम भी रिवील किया।

खास है बेटी के नाम का मतलब

स्वरा और उनके पति समाजवादी पार्टी के नेता फहाद अहमद ने बिटिया का नाम राबिया रखा। राबिया एक सूफी संत थी । जो बसरी इराक में रहती थी। राबिया इराक की पहली सूफी संत थी। वो काफी स्ट्रांग लेडी थी। जिन्होंने अपना पूरा जीवन गरीबी और इबादत में व्यतीत कर दिया।

फोटो शेयर कर लिखा ये खास मैसेज

स्वरा ने सोशल मीडिया पर बेटी की फोटो शेयर कर कैप्शन लिखा ” प्रार्थना सुनी गई, ब्लेसिंग दी गई, गीत फुसफुसाया गया, एक रहस्यमय सत्य। 23 सितंबर 2023 को हमारी बेटी राबिया का जन्म हुआ।

ये एक नई दुनिया है।” तस्वीरों में दोनों स्वरा और उनके पति फहाद जिरार काफी खुश है। एक फोटो में स्वरा ने अपनी बेटी को सीने से लगा रखा है।

फरवरी में की कोर्ट मैरिज

फोटोज पोस्ट होने के बाद फैंस कमेंट कर अभिनेत्री को बधाई दे रहे है।बता दें की साल २023 में ही फरवरी में स्वरा भास्कर ने फहाद के साथ शादी की थी। दोनों ने कोर्ट मैरिज कर सभी को हैरान कर दिया था। इसके बाद मार्च में उन्होंने शादी की सभी फक्शन सेलिब्रेट किए।

Back to top button