Big NewsNational

गिरफ्तार होंगे अविमुक्तेश्वरानंद!, मेडिकल रिपोर्ट में यौन शोषण की पुष्टि Swami Avimukteshwaranand Case

Swami Avimukteshwaranand Case Medical Report Confirms Rape: यौन शोषण के आरोपों से घिरे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। इसी मामले को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पीड़ित नाबालिग बच्चों की मेडिकल रिपोर्ट में यौन शोषण की पुष्टि हो गई है।

बीते दिन बुधवार को पुलिस ने दोनों पीड़ित नाबालिग बच्चों का मेडिकल करवाया। इसके साथ ही शंकराचार्य पर गंभीर आरोप लगाने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी ने भी नाबालिग बच्चों के मेडिकल में यौन शोषण की पुष्टि होने की बात कही है। ब्रह्मचारी ने ये भी कहा है कि नाबालिग बच्चों ने एक अन्य आरोपी अरविन्द का भी नाम लिया है।

अविमुक्तेश्वरानंद मामले में मेडिकल रिपोर्ट में यौन शोषण की पुष्टि Swami Avimukteshwaranand Case Medical Report Confirms Rape

इसके बाद माना जा रहा है कि अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कानूनी शिकंजा कसने वाला है। हालांकि गिरफ्तारी से बचने के लिए अविमुक्तेश्वरानंद ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका दायर की है। इस पर जस्टिस जितेंद्र कुमार सिन्हा की सिंगल बेंच शुक्रवार को सुनवाई करेगी। कोर्ट में पुलिस मेडिकल रिपोर्ट भी रखेगी।

ये भी पढ़ें:-यौन शोषण मामले में बोले अविमुक्तेश्वरानंद, पुलिस के आने पर बताया अपना ‘प्लान’

गिरफ्तार होंगे अविमुक्तेश्वरानंद!

ऐसे में मेडिकल रिपोर्ट में कुकर्म की पुष्टि होने पर हाई कोर्ट से शंकराचार्य Swami Avimukteshwaranand को बड़ा झटका लग सकता है। अगर हाईकोर्ट से उन्हें राहत नहीं मिली तो पुलिस उन्हें कभी भी गिरफ्तार कर सकती है। जिसके चलते वो जेल जा सकते हैं।

आशुतोष ब्रह्मचारी ने भी पुष्टि होने की बात कही

इसके अलावा शंकराचार्य पर गंभीर आरोप लगाने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी ने भी नाबालिग बच्चों के मेडिकल में यौन शोषण की पुष्टि होने की बात कही है। ब्रह्मचारी ने ये भी कहा है कि नाबालिग बच्चों ने एक अन्य आरोपी अरविन्द का भी नाम लिया है। आशुतोष ब्रह्मचारी ने बताया कि ये अन्य आरोपी अरविंद उनके आश्रम से जुड़ा है। वो अविमुक्तेशवरानंद का गुरु भाई है। वो मुकुंदानंद का भी सहयोगी है। उन्होंने दावा किया कि अरविंद बच्चों को आश्रम में पेश करने में भी मदद करता था।

‘अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ ठोस सबूत

आशुतोष ब्रह्मचारी ने बताया कि हमारे पास स्वामी अविमुक्तेश्वरानंदर के खिलाफ ठोस सबूत हैं। जिससे निश्चित रूप से कोर्ट में उन्हें सजा सुनाई जाएगी। पुलिस की जांच भी चल रही है। जिससे वो संतुष्ट है। सही दिशा में इंवेस्टिगेशन आगे बढ़ रही है। बता दें कि आशुतोष ब्रह्मचारी ने ये भी दावा किया कि इस मामले में पीड़ितों की संख्या करीब 20 है।

सजा मिलना तय!, किसी भी पुलिस से करा लें जांच

इसी बीच स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने यूपी पुलिस की जांच पर भरोसा नहीं जताया और कहा कि अन्य राज्य की पुलिस इस केस की जांच करें। इसको लेकर भी आशुतोष ब्रह्मचारी ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा है कि वो चाहे तो किसी भी पुलिस से जांच करा लें। उनके खिलाफ ऐसे साक्ष्य मौजूद हैं कि उन्हें हर हाल में सजा मिलेगी ही।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें