National

क्या स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद होंगे गिरफ्तार?, पुलिस के आने पर बताया अपना ‘प्लान’

Swami Avimukteshwaranand Arrest news: क्या यौन शोषण के आरोप में ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जल्द ही गिरफ्तार होने वाले हैं? दरअसल अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ यौन शोषण (POCSO Act) मामले में एफआईआर दर्ज है। इसी को लेकर अब हलचल मच गई है। इस मामले में पुलिस की जांच शुरू हो चुकी है। हालांकि इसपर शंकराचार्य ने भी कई सवाल उठाए हैं। उन्होंने मांग की है कि जिस सीडी का दावा किया जा रहा है उसे सार्वजनिक क्यों नहीं की जा रही है।

क्या स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद होंगे गिरफ्तार? Swami Avimukteshwaranand Arrest news

दरअसल मीडिया से बातचीत के दौरान स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा, “अगर पुलिस हमें अरेस्ट करने के लिए एक्शन भी लेती है, तो भी हम उनका विरोध नहीं करेंगे। हम कोऑपरेट करेंगे। जनता सब देख रही है। झूठ आखिरकार सामने आ ही जाता है। कहानी झूठी साबित होगी, आज नहीं तो कल, कल नहीं तो परसों। हम आपके कैमरों की पहुंच में थे।”

‘प्रयागराज में सीसीटीव लगे हैं…’

उन्होंने आगे कहा कि हर जगह प्रयागराज में हर जगह CCTV लगे हैं। ऐसे में सब कुछ कैमरे में कैद हो गया है। वो लड़के उनके गुरुकुल में नहीं घुसे और ना ही यहां पढ़े। उनकी मार्कशीट से पता चलता है कि वो हरदोई के एक स्कूल के स्टूडेंट हैं। यहां से जब उनका कोई लेना-देना ही नहीं है। तो कोई उनका कुछ कैसे कर सकता है?

सीडी को करें पब्लिक

शंकराचार्य ने सीडी वाले सवाल पर कहा कि वो कन्फ्यूजन फैला रहे हैं कि ‘एक CD है’। शंकराचार्य का कहना है कि अगर है तो उसे अब तक पब्लिक क्यों नहीं किया जा रहा?

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें