Nationalhighlight

Bihar CPIML Candidates List: सुशांत सिंह राजपूत की बहन भी लड़ेगी चुनाव, भाकपा-माले ने जारी की लिस्ट

Bihar CPIML Candidates List: महागठबंधन में शामिल भाकपा-माले ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पहली सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में 18 उम्मीदवारों के नाम हैं। जिसमें दिंवगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की बहन का भी नाम शामिल है।

सुशांत सिंह की ममेरी बहन दिव्या गौतम को भी दीघा से टिकट दिया गया है। तो वहीं डुमरांव विधानसभा सीट से अजीत कुशवाहा चुनाव लड़ते नजर आएंगे। इसके साथ ही काराकाट सीट से अरुण सिंह को पार्टी ने मैदान में उतारा है।

Bihar CPIML Candidates List: भाकपा-माले ने 18 सीटों के नाम और उम्मीदवार की लिस्ट की जारी

  • तरारी (196) – मदन सिंह चन्द्रवंशी
  • अगिआंव SC (195) – शिवप्रकाश रंजन
  • आरा (194)  – कयामुद्दीन अंसारी
  • डुमरांव (201) – अजीत कुमार सिंह उर्फ अजीत कुशवाहा
  • काराकाट (213) – अरुण सिंह
  • अरवल (214) – महानंद सिंह
  • घोषी – (217) रामबली सिंह यादव
  • पालीगंज (190) – संदीप सौरभ
  • फुलवारी (188) – गोपाल रविदास
  • दीघा -(181) दिव्या गौतम
  • दरौली – (107) सत्यदेव राम
  • जिरादेई – (106) अमरजीत कुशवाहा
  • दरौंदा – (109) अमरनाथ यादव
  • भोरे -(103) जितेंद्र पासवान
  • सिकटा – (09) वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता
  • वारिसनगर (132)- फूलबाबू सिंह
  • कल्याणपुर – (131) रंजीत राम
  • बलरामपुर -(65) महबूब आलम

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button