Dehradunhighlight

पहले पीएम मोदी लगवाएं कोरोना का टीका, कांग्रेस नेता सूर्यकांत धस्माना ने की मांग

suryakant dhasmana

 

उत्तरांखड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा है कि देश में कोरोना वैक्सीन सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लगवानी चाहिए। सूर्यकांत धस्माना ने अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन का उदाहरण भी दिया है।

सूर्यकांत धस्माना मीडिया से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान पत्रकारों ने उनसे कोरोना की वैक्सीन को लेकर सवाल पूछा। इस सवाल के जवाब में सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि सबसे पहले देश के पीएम नरेंद्र मोदी को अपना टीकाकरण करवाना चाहिए. इसके साथ ही राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी अपना टीकाकरण करवाना चाहिए। इसके बाद नागरिकों का टीकाकरण शुरु किया जाना चाहिए।

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति का उदाहरण देते हुए सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि जिस तरह से उन्होंने और उनकी पत्नी ने सबसे पहले कोरोना का टीका लगवाया वैसे ही देश के पीएम को सबसे पहले टीका लगवाना चाहिए।

 वहीं सूर्यकांत धस्माना ने कहा है कि राज्य में प्रदेश कांग्रेस कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन करेगी। सूर्यकांत धस्माना ने कहा है कि 15 जनवरी को देशभर के साथ ही उत्तराखंड में किसान अधिकार दिवस मनाया जाएगा। इस दिन राजभवन का घेराव कर कृषि बिलों पर विरोध दर्ज कराया जाएगा।

https://youtu.be/1zT-fXsOiQ8

 

 

Back to top button