Ankita Bhandari Case में बड़ा एक्शन: देहरादून पुलिस ने किया सुरेश राठौर को गिरफ्तार

Ankita Bhandari News: अंकिता भंडारी प्रकरण से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। देहरादून पुलिस ने ऑडियो प्रकरण मामले में भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर को गिरफ्तार कर लिया है।
Ankita Bhandari Case में देहरादून पुलिस ने किया सुरेश राठौर को गिरफ्तार
बता दें सुरेश राठौर की गिरफ्तारी उस मुकदमे में हुई है जो अंकिता भंडारी हत्याकांड के संदर्भ में बीजेपी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम पर लगाए गए आरोपों को लेकर डालनवाला थाने में दर्ज किया गया था। बताया जा रहा है दून पुलिस लंबे समय से राठौर की गतिविधियों पर नजर रख रही थी। बीती रात मौका मिलते ही पुलिस ने पूर्व विधायक को हरिद्वार के बुग्गावाला क्षेत्र से उठा लिया।
पूर्व विधायक सुरेश राठौर का क्यों गिरफ्तार किया?
बताते चलें उर्मिला सनावर ने सोशल मीडिया पर सुरेश राठौर के साथ बातचीत का ऑडियो जारी किया था। जिसमें वे प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम पर टिप्पणी करते हुए सुनाई दे रहे थे। दिलचस्प बात यह है कि गिरफ्तारी से कुछ ही दिन पहले हाईकोर्ट ने सुरेश राठौर को बड़ी राहत दी थी। उनके खिलाफ दर्ज चार मुकदमों में से दो को कोर्ट ने रद्द कर दिया था। बाकी के दो मुकदमे कोर्ट ने बरकरार रखे। बताया जा रहा है उन्हीं में से एक मामले में रविवार को पूर्व विधायक को अरेस्ट किया है।