UttarakhandNainital

क्रिकेटर सुरेश रैना पहुंचे कैंची धाम, Neem Karoli Baba का लिया आशीर्वाद

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी सुरेश रैना (Suresh Raina) आज यानी मंगलवार को उत्तराखंड पहुंचे। जहां उन्होंने सुबह-सुबह कैंची धाम (Kainchi Dham) पहुंचकर नीम करौली बाबा (Neem Karoli Baba) के दर्शन किए। क्रिकेटर ने आर्शीवाद लेने के बाद हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। जिसके बाद उन्होंने थोड़ी देर बाबा का ध्यान भी किया।

Neem Karoli Baba के दर्शन करने कैंची धाम पहुंचे क्रिकेटर सुरेश रैना

इस दौरान सुरेश रैना का मंदिर समिति के प्रबंधक प्रदीप साह भैय्यू ने स्वागत किया। रैना ने भी बाबा से जुड़ी जानकारी मंदिर समिति के पदाधिकारियों से ली। कैंची धाम पहुंचकर उन्हे काफी सुकून का अनुभव हुआ। सुरेश ने बताया कि नीम करौली बाबा की आस्था उन्हें यहां खींच ले आई। मंदिर में अपने चहेते क्रिकेटर को देखकर फैंस ने उनके साथ फोटो की अपील की। ऐसे में सुरेश ने भी अपने फैंस को निराश नहीं किया और उनके साथ सेल्फी खिंचवाई। सुरेश रैना एक घंटे बाद वापस लौट गए।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button