Sunny Deol ने BJP को गुंडो की पार्टी बताकर दिया इस्तीफा!, वायरल हो रहा पोस्ट, जानें

सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि सनी देओल ने पार्टी से इस्तीफे की वजह भाजपा को गुंडो की पार्टी बताकर दिया है। इससे जुड़ा एक पोस्ट शेयर किया जा रहा है। जिसमें सनी देओल की तस्वीर लगी हुई है। सनी देओल की फोटो के साथ दावा किया गया कि उन्होंने भाजपा पार्टी को गुंडो की पार्टी बताकर इस्तीफा दिया है।
सनी देओल ने BJP को गुंडो की पार्टी बताकर दिया इस्तीफा!
हालांकि इस वायरल खबर की पड़ताल करने पर पता चला कि ये दावा गलत है। इस दावे में किसी भी तरह की कोई सच्चाई नहीं है। जांच में ऐसी कोई रिपोर्ट सामने नहीं आई है जिसमें सनी देओल ने भाजपा पर आरोप लगाकर पार्टी छोड़ने की बात कही हो।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा पोस्ट
सनी देओल की एक तस्वीर शेयर की गई। जिसमें दावा किया गया कि उन्होंने भाजपा पार्टी को गुंडो की पार्टी बताकर इस्तीफा दिया है। फोटो के साथ लिखा है कि “अभिनेता ने कहा मैं BJP पार्टी से इसलिए इस्तीफा दिया क्योंकि..BJP कोई राजनीतिक पार्टी नहीं है, बल्कि यह गुंडा, स्कूल छोड़ने वाले अशिक्षित, बेरोजगारों और ब्रेनवाश किए हुए बेवकूफों का संगठित गिरोह है.! जो हमेशा देश को तोड़ने का काम करता है।” इसी तस्वीर को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि भाजपा से सनी देओल ने इसी वजह से इस्तीफा दिया है।
क्या है वायरल दावे की सच्चाई?
India गठबंधन (@IndiaAllliance) नाम के एक एक्स यूजर ने इस वीडियो को शेयर किया है। जिसमें लिखा है कि , “बीजेपी से इस्तीफा दे दिया…!” इन्हीं दावों पर आपको सोशल मीडिया पर कई पोस्ट दिख जाएंगे। इस दावे की पड़ताल करने पर इससे जुड़ी कोई भी मीडिया रिपोर्ट नहीं मिली।
साल 2019 में BJP में शामिल हुए थे सनी
जानकारी के लिए बता दें कि लोकसभा चुनाव से ठीक पहले 23 अप्रैल 2019 को सनी देओल ने भाजपा पार्टी ज्वाइन की थी। जिसके बाद उन्होंने पांजब की गुरदासपुर सीट से चुनाव भी लड़ा। हालांकि साल 2023 में अभिनेता ने 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ने से मना कर दिया था।