Udham Singh Nagar NewsHighlight

बाजपुर कॉलेज में सीटें बढ़ाने की मांग को लेकर छात्रों ने किया प्रदर्शन, भूख हड़ताल पर बैठने की दी चेतावनी

बाजपुर के महाविद्यालय में छात्र छात्राओं के प्रवेश के लिए सीटें बढ़ाए जाने की मांग को लेकर छात्र-छात्राओं में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। जिसके चलते आक्रोशित छात्र संघ सचिव आदर्श कुमार ने अन्य छात्रों के साथ क्रमिक अनशन शुरू कर और मांग पूरी नहीं होने पर भूख हड़ताल की चेतावनी दी हैं।

सीटें बढ़ाने की मांग को लेकर छात्रों ने किया प्रदर्शन

बता दें बाजपुर के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं के प्रवेश के लिए अतिरिक्त सीटें बढ़ाए जाने की मांग पूरी नहीं होने से छात्रों में आक्रोश बना हुआ है। इसी के चलते महाविद्यालय में छात्र-छात्राएं छात्र संघ सचिव आदर्श कुमार के नेतृत्व में पहुंचे। जहां छात्रों ने महाविद्यालय में क्रमिक अनशन शुरू करते हुए धरना दिया और महाविद्यालय में सीटें बढ़ाए जाने की मांग की।

भूख हड़ताल पर बैठने की दी चेतावनी

आक्रोशित छात्रों ने मांग पूरी नहीं होने पर मंगलवार से भूख हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी हैं। वहीं छात्र संघ सचिव आदर्श कुमार ने कहा कि कई बार सीटें बढ़ाये जाने की मांग को लेकर ज्ञापन दिए जा चुके हैं. लेकिन सीटें नहीं बढ़ाई जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि मांग पूरी नहीं हुई तो मंगलवार से भूख हड़ताल पर बैठने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें