Haridwar NewsHighlight

क्वान्टम यूनिवर्सिटी : बैक पेपर की फीस को लेकर छात्रों ने काटा हंगामा, प्रबंधन पर लगाए उत्पीड़न के आरोप

भगवानपुर क्षेत्र स्थित क्वान्टम यूनिवर्सिटी में बैक पेपर की फीस को हटाने की मांग को लेकर छात्रों ने धरना प्रदर्शन किया। छात्र छात्राओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि यूनिवर्सिटी का स्टाफ फीस के नाम पर उनका उत्पीड़न कर रहा है।

बैक पेपर की फीस को लेकर छात्रों ने काटा हंगामा

छात्र-छात्राओं ने यूनिवर्सिटी पर आरोप लगाते हुए कहा कि जो फीस पिछले वर्ष 1500 थी उसको बढ़ाकर अब 4000 कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि कॉलेज प्रबंधन अपनी मनमानी कर रहा है। छात्रों को डरा धमकाकर जबरदस्ती उनसे पैसे वसूले जा रहे हैं।

प्रबंधन पर लगाए उत्पीड़न के आरोप

वहीं यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर विवेक कुमार ने बताया कि कॉलेज के नियम सबके लिए बराबर हैं। उनको सभी छात्र-छात्राओं को फॉलो करना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि यूनिवर्सिटी के नियमानुसार सभी छात्र-छात्राओं की अटेंडेंस 75% होना अनिवार्य है। फीस बढ़ोतरी को लेकर वाइस चांसलर का कहना है कि जो भी निर्णय है वो छात्रहित को देखते हुए बनाए गए हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें