Big NewsDehradun

मसूरी में चुनाव के दौरान छात्र गुट आपस में भिड़े, पुलिस को भांजनी पड़ी लाठियां

प्रदेशभर में आज छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान किया गया। जिस दौरान पहाड़ से लेकर मैदान तक छात्र गुटों के आपस में भिड़ने की तस्वीरें सामने आई। मसूरी में छात्र गुट आपस में भिड़ गए। जिसे शांत कराने के लिए पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ी।

मसूरी में चुनाव के दौरान छात्र गुट आपस में भिड़े

म्युनिसिपल पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज मसूरी में छात्रसंघ चुनाव के दौरान दो गुट आपस में भिड़ गए। छात्र आपस में मारपीट पर उतर आ। जिसे शांत कराने के लिए पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ गई। जिसके बाद कॉलेज में माहौल शांत कराया जा सका।

Mussoorie

छात्रों के बीच जमकर चले लात घूंसे

पोलिंग बूथ पर जाने को लेकर छात्र संगठन के दो ग्रुप आमने-सामने आ गए। जहां पर छात्रों के बीच जमकर लात घूंसे चले। माहौल को शांत कराने के लिए पुलिस द्वारा हल्का लाठी प्रयोग किया गया। उसके बाद दोनों संगठनों को वार्ता कर शांत किया गया।

Mussoorie

पुलिस के खिलाफ की नाकेबाजी

जहां एक ओर छात्र संगठन के दो ग्रुप आमने-सामने आकर मारपीट करने लगे तो वहीं छात्र संगठन एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते रहे। इस दौरान वहां मौजूद छात्र नेताओं द्वारा पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। पुलिस ने माहौल को शांत कराया।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button